Homeवायरल न्यूज़,
इन चार राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि

आज का दिन बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारी से आराम महसूस करेंगे। घर का माहौल खुशी से भरा रहेगा। पैसों की जरूरत पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आएंगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव आने से पार्टनर का गुस्सा फूट सकता है।

वृषभ राशि

पार्टनर प्रसन्नता की वजह बनेगा। धन आपकी तरफ आकर्षित होगा। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। साथी से प्यार का तोहफा मिल सकता है। कार्यस्थल पर काम तेज रफ्तार से होगा।


मिथुन राशि

किसी कीमती सामान के चोरी होने से मूड खराब रहेगा। आज के दिन अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। घबराहट में आकर कोई काम न करें। खुद के लिए समय निकालना होगा। विवाह संबंधी योजना बनेगी।

कर्क राशि

परिवार से वार्तालाप कर किसी समस्या का हल निकाल लेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का स्नेह मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि

लंबे से चल रही प्लानिंग को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। ईमेल के माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। किसी नई वस्तु की खरीदारी संभव है। किसी बुजुर्ग का सहयोग बिगड़ा हुआ काम बना सकता है।

कन्या राशि

बाहरी गतिविधियों में दिन व्यतीत रहेगा। संबंधियों के साथ मेल मुलाकात का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। एकांत में रहकर तनाव दूर करने का प्रयास करें।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। संतान से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। कार्य क्षमता में कुछ कमी आ सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। कोई निजी काम बिगड़ सकता है। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यवसायिक डील फाइनल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रेम संबंध का खुलासा हो सकता है।

धनु राशि

किसी नए काम में साझेदार बन सकते हैं। महत्वपूर्ण और अनुभवी लोगों से संपर्क होगा। अपनी योजनाओं को किसी के सामने उजागर ना करें। पार्टनर से मिलकर मन प्रफुल्लित रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। किसी की निजी जीवन नें दखल ना दें। नौकरी में परेशानियां बनी रहेंगी।

कुंभ राशि

किसी प्रोजेक्ट पर चल रहा काम पूरा होगा। दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची करने से बचें। अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। नौकरी पेशा जातकों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। संपत्ति से संबंधित लेनदेन पूरा होने में समय लगेगा।

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल है। दोस्तों के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी। सरकारी मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। आप पर कोई झूठा इल्जाम लगा सकता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

 

Share This News :