Homeवायरल न्यूज़,
आज का राशिफल :क्या बोल रहे हैं आपके सितारे

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर थोड़ परेशान रह सकते हैं। व्यापार उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिलने से निराशा रहेगी। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेंगे। परिवार में मतभेद भी बढ़ सकते हैं। पार्टनर से बेवजह का विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होने के योग है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके विवाह की बात घर पर हो सकती है। नौकरी में आपके पक्ष में माहौल रह सकता है।
मिथुन राशि

मिथुन राशि के साथ परिवार के साथ घूमने या शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। काम ना बनने पर धैर्य बनाए रखें। किसी भी व्यक्ति से अपनी योजनाएं साझा ना करें। लव अफेयर्स के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में जीत प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार और सम्माज में मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन परेशानियों भरा रह सकता है। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं और कोई झूठा आरोप लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए चिंता रहेगी। किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पार्टनर से धोखा खा सकते हैं। खर्चों में कटौती करना मुश्किल होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातक किसी विशेष काम के लिए बाहर जा सकते हैं। किसी अपने परिचित को हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकता है। लव पार्टनर छोड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का दिन सुखद रहेगा। अधूरे हुए काम पूरे होंगे। अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। कोई नया कार्य का दायित्व मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो सफलता मिलेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर के साथ दूरियां न बनने दें।

मकर राशि

सफलता स्थिति बनी हुई है। खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। घर में किलकारी संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। गैर जरूरी खर्चे से परेशान रहेंगे। फिजूल बातों में समय बर्बाद ना करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का अच्छा नहीं रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसाय में है नुकसान होने की आशंका है। अपने काम से मतलब रखें। बाहरी व्यक्तियों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए अगर प्रयास कर रहे हैं तो लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा।

 

Share This News :