Homeअपना शहर ,
तंबाकू से हो सकती है दांतों से जुड़ी गंभीर बीमारियां, मुंह के कैंसर का भी है खतरा

 तंबाकू, सुपारी के लगातार सेवन से दांतों की मजबूत परत घिसने लगती है। जिससे दांतों में गर्म-ठंडा का एहसास होने लगता है। इस स्थिति में बिना देर किए तंबाकू, सुपारी का सेवन बंद कर देना चाहिए। अन्यथा दांतों व मुंह के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

तंबाकू, सुपारी, पान मसाला आदि के सेवन से मुख कैंसर का खतरा बढ़ता है। वहीं गाल की मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं, जिसके कारण मुंह खुलने की समस्या शुरू हो जाती है। इस दशा को फाइब्रोसिस कहा जाता है जिसे कैंसर की शुरुआत मान सकते हैं। लिहाजा बिना देर किए तंबाकू, सुपारी, गुटका आदि का सेवन बंद कर देना चाहिए।

इधर, इन दिनों फास्ट फूड का चलन बढ़ा है। फास्ट फूड व मीठा से परहेज कर दांतों को कीड़ों से बचाया जा सकता है। साथ ही दांतों की नियमित सफाई भी आवश्यक है। सुबह व रात में सोने से पूर्व ब्रश अवश्य करना चाहिए।

ब्रश करने का तरीका सही न होने पर मसूड़ों में घाव हो जाता है, जिससे सूजन व दर्द बढ़ता है। इसलिए दंत चिकित्सक से सफाई का तरीका पूछकर दांतों की सफाई उस अनुसार करना चाहिए। इससे दांत व मसूड़े स्वस्थ करने पर पायरिया बीमारी का खतरा बढ़ता है। मसूड़ों से खून निकलना, सूजन, मुंह से बदबू आना आदि इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं।

 

 

Share This News :