सावन के चौथे सोमवार को इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। जिन काम की कुछ दिनों से योजना बना रहे थे। वह आज शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर मुश्किल बढ़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बड़ा जोखिम बिजनेस में न उठाएं। भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई पुराना काम पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य में सामान्य दिखाई पड़ेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। न्यायालय पक्ष में जीत निश्चित है।। व्यापार में इनकम के नए साधन बनेंगे। सोसायटी मान सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कहीं निवेश किया है तो आर्थिक हानि की आशंका है। पार्टनर का सपोर्ट आपको सुकून देगा। पहली नजर में किसी से प्रेम हो सकता है।
कन्या राशि
लोगों को दिए कर्ज वापस मिल सकते हैं। किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से कॉल के माध्यम से संपर्क हो सकता है।
तुला राशि
खाली बैठना आपके लिए खतरनाक साबित होगा। खुद को किसी रचनात्मक कार्य में लगाएं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। आप अपने किसी दोस्त को हमेशा के लिए खो सकते हैं। अगर नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
अगर बैंक से लोन लेने की तैयारी है तो आज काम पूरा हो सकता है। आपका लापरवाह रवैया घरवालों को दुखी कर सकता है। कोई नया काम शुरू करने से पहले उनकी राय जान लें। अपनी बातचीत में मौलिकता बनाए रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी खूबियां लोगों के बीच प्रशंसा का पात्र आपको बनाएंगी। ध्यान रखें कि लोग आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा न उठाएं।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन तकलीफों से भरा रहेगा। परिवार में कोई आकस्मिक घटना घट सकती है। व्यापार में घाटा लग सकता है। नया वाहन और कीमती वस्तु ना खरीदें।
कुंभ राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव का कारण बन सकते हैं। पार्टनर लाइफ में बदलाव लाने में सहायता करेगा। खुद को एक जिंदादिल से भरा इंसान बनाएं। किसी नए काम के आगाज के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लेना उचित रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य आज पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। धन की कमी दूर होगी।