Home > अपना शहर ,
प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायत उपचुनावों की तारीखों का एलान
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। पंचायत चुनाव में 5344 पंच, 34 सरपंच और 4 जनपद सदस्यों के लिए उपचुनाव होंगे। इसके अलावा 13 नगरीय निकायों में 13 पार्षदों के पद के लिए भी चुनाव होंगे। उपचुनावों के लिए 21 से 28 अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 29 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 31 अगस्त को नाम वापसी की तय तिथि है। वोटिंग 11 सितंबर को होगी और परिणाम 13 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव के परिणाम 15 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।