ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा और किन्हें रिलीज किया जाएगा। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी टीम में बदलाव करना चाहेगी।आरसीबी पिछले IPL सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी। फ्रेंचाइजी अभी तक ट्रॉफी जीत नहीं पाई है। ऐसे में आईपीएल 2025 से पहले बेंगलुरु के सामने अपनी टीम को नए सिरे से बनाने की चुनौती होगी। आज हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आरसीबी मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार 2022 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। टीम के मिडिल ऑर्डर में अहम रोल निभाते हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। रजत ने 2024 आईपीएल सीजन में 395 रन बनाए थे। इंदौर के इस खिलाड़ी को बेंगलुरु के लिए रिलीज करना मुश्किल होगा।
कर्ण शर्मा
2022 के मेगा ऑक्शन में कर्ण शर्मा बेंगलुरु के साथ जुड़े थे। लेग स्पिनर ने 2024 आईपीएल के 9 मैचों में 7 विकेट लिए थे। वहीं, 2023 के सीजन में 10 विकेट झटके थे। कर्ण शर्मा के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है। वो किसी भी टीम के लिए उपयोगी गेंदबाज साबित होंगे। आरसीबी उन्हें बरकरार रखने का प्रयास करेगी, लेकिन ऐसा होना सरल नहीं दिख रहा है।
विल जैक्स
इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज विल जैक्स को आरसीबी को रिलीज करना पड़ेगा। जैक्स ने पिछले सीजन में 8 मैचों में 230 रन बनाए थे। अपने डेब्यू सीजन में काफी प्रभावित किया था, लेकिन बेंगलुरु को उन्हें रिलीज करना पड़ेगा। आरसीबी विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और फाफ डु प्लेसी को रिटेन कर सकती है।