आज का राशिफल : इन चार राशि बालों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचें। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकावट हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्य के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको जमकर लाभ होगा। परिवार में चल रहा कोई विवाद आज खत्म होगा। रिश्ते मजबूत होंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी भी प्रकार का नया काम शुरू न करें। परिवार के लोग आपका विरोध कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों भरा रहेगा। आपके व्यवहार के कारण किसी के साथ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार या व्यवसाय में किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि का उपयोग करते समय सावधानी रखें।
तुला राशि
तुला राशि वाले आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पारिवारिक कलह की वजह से चिंता बनी रहेगी। पुराना विवाद सामने आ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में कोई भी फैसला सोच समझ कर लें, नहीं तो नुकसान भी आशंका है। पत्नी के साथ मतभेद हो सकता है। आपको कोई अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। व्यापार या व्यवसाय में किसी पर भी भरोसा करना, आज आपके लिए हानी लेकर आ सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज शुरू कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी के साथ विवाद हो सकता है। इससे आपको हानि हो सकती है। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, वह बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने खास व्यक्ति से वाद-विवाद न करें। रिश्ता टूट सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यवसाय में भी आज घाटा देखने को मिल सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। आपका मन परेशान रहेगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले आज कोई अप्रिय घटना सुनेंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। इसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। दूसरों की बातों पर भरोसा ना करें। व्यापार और व्यवसाय में आज कोई फैसला ना लें। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको बहुत लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी खास मित्र का आगमन हो सकता है।