Home > खेल ,
DPL T20 में ऋषभ पंत की हुई एंट्री, चौके-छक्कों की होगी बारिश, यहां देखें फ्री में मैच
भारत में इंडियन प्रीमियर लीग की तरह अब कई राज्यों नें अपनी टी20 लीग की शुरुआत की है। दिल्ली ने भी अपनी टी20 लीग की शुरुआत कर दी है, जिसमें भारतीय टीम के विकेटकीपर व धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आएंगे। दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच 17 अगस्त को खेला जाएगा।
इस मैच में दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। इस मैच में ऋषभ पंत और इशांत शर्मा जैसे धुरंधर खिलाड़ी जलवा दिखाएंगे। दिल्ली प्रीमियर लीग का आप पहला मैच देखना चाहते हैं, तो हम उसकी सारी जानकारी लेकर आए हैं।जियो सिनेमा पर दिल्ली प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।