Home > खेल ,
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत साल 1877 में हुई थी। इस फॉर्मेट में बैट्समन लंबे समय तक मैदान पर टिक रहते हैं और लंबी पारी खेलने की कोशिश करते हैं। टेस्ट मैच में डबल और ट्रिपल सेंचुरी लगाना हर बल्लेबाज का सपना होता है। हालांकि कई ऐसे खिलाड़ी ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया।
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम टेस्ट क्रिकेट में भी टी20 फॉर्मेट जैसे बैटिंग करते थे। 2016 में ब्रेंडन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों पर शतक जड़ा था। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे फास्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने 1986 में 56 गेदों में शतक जड़ा था। उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड करीब 28 साल तक विव के नाम रहा।