रविवार को 6 राशि वालों के भाग्य का होगा उदय, पढ़ें राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया कार्य शुरू करने या वाहन खरीदने के लिए दिन अनुकूल है।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य सफल होंगे। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी के साथ विवाद समाप्त होगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। परिवार में दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। व्यापार में हानि की संभावना है।
कर्क
आज का दिन भागदौड़ के कारण मानसिक तनाव से भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा और अज्ञात भय का अनुभव होगा। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। व्यापार में बड़े लेनदेन और अपरिचित व्यक्ति को उधार देने से बचें। यह हानि कारण बन सकता है।
सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भविष्य में व्यापार में लाभ होगा। आप नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा समर्थन मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
कन्या
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें, वे षड्यंत्र कर सकते हैं। परिवार में अप्रिय घटना हो सकती है। व्यापार में बनता काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी।
वृश्चिक
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकता है, इसलिए खान-पान पर संयम रखें। व्यापार में घाटा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना उचित नहीं रहेगा। परिवार में वाद-विवाद से बचें।
धनु
आज आपको अपनों से मान-सम्मान मिलेगा। पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन की प्राप्ति के योग हैं और व्यापार में लाभ होगा। कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है।
मकर
आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदारों व मित्रों से व्यापार में सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया कार्य क्षेत्र मिल सकता है और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
कुंभ
आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय में हानि हो सकती है और व्यापार में काम बाधित हो सकता है। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
मीन
आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार में दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में शत्रुओं के कारण हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी।