Homeखेल ,
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भड़के सुनील गावस्कर, जाने क्यों

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के दलीप ट्रॉफी के ना खेलने के फैसले को गलत बताया है। गावस्कर ने कहा कि रोहित-विराट को घरेलू मैचों का हिस्सा बनना चाहिए थे। यह उनकी फिटनेस के लिए जरूरी था। 30 की उम्र को पार कर चुके खिलाड़ियों को अपनी मांसपेशियों का ध्यान रखना चाहिए।

क्‍यों रोहित-विराट को खेलना चाहिए
गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह को दलीप ट्रॉफी से आराम देने के फैसले को सही बताया है। उन्होंने मिड-डे में लिखे अपने कॉलम में बताया कि जसप्रीत बुमराह पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। उनको आराम देना सही कदम है।

रोहित व विराट को दलीप ट्रॉफी का हिस्सा बनना चाहिए था, जिससे वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अभ्यास के साथ उतर सकते थे। बल्लेबाज का कुछ समय पिच पर उतरना बहुत जरूरी होता है। यह उसकी मांसपेशियों को मजबूत रखता है। 30 की उम्र के बाद आपको और ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है।

रोहित-विराट ने कब खेला था घरेलू मैच
विराट 2012 और रोहित 2016 से घरेलू मैचों का हिस्सा नहीं बने हैं। श्रीलंका के खिलाफ रोहित से ज्यादा खराब प्रदर्शन विराट का रहा। रोहित ने 58, 64 और 35 रन बनाए थे। कोहली 24, 14 और 20 रन ही बना सके थे।

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी नहीं खेली थी। उन्होंने जनवरी 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट खेला था।

Share This News :