Homeवायरल न्यूज़,
विदेश पढ़ने गई पत्नी, साथ में बॉयफ्रेंड लेकर लौटी... फिर पति ने दोनाें का किया स्‍वागत

एजेंसी, टोक्यो । पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आ जाए तो, उनके रिश्तों में दरार आ जाती है। पति या पत्नी की बेवफाई के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। लेकिन जापान में अनोखा मामला सामने आया है। जहां पत्नी की बेवफाई के बाद रिश्ते टूटने की बजाए बने रहे, इसकी कहानी पति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की।

दरअसल, जापान में रहने वालने प्रिंस सॉय नाम के एक जापानी शेफ और ब्लॉगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड पर उसकी कहानी शेयर की है। इसमें प्रिंस सॉय ने बताया कि उसकी पत्नी सियरा पिछले साल ऑस्ट्रेलिया पढ़ने गई थी। यहां उसे किसी और से प्यार हो गया और बाद में पह प्रेमी को अपने घर ले आई।

नाराज नहीं हुआ पति
पत्नी सियरा ने जब इस अफेयर की जानकारी अपने पति को दी, ताे वह नाराज नहीं हुआ। वहीं, जब सियरा अपने प्रेमी को घर ले आई, तो प्रेमी ने उसका स्वागत किया और उसे अपने घर पर ही रख लिया। सियरा के साथ उसका प्रेमी करीब एक सप्ताह तक उसके घर रहा। इस दौरान उसका पति भी साथ था। यानी पति-पत्नी और प्रेमी तीनाें एक साथ घर में रह रहे थे।

ओपन रिलेशनशिप में है पत्‍नी
पति प्रिंस का कहना है कि वह और उसकी पत्नी ओपन रिलेशनशिप में हैं। जब वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तभी ये बाद दोनों के बीच तय हो चुकी थी। पति का कहना है कि उसकी पत्नी के कई प्रेमी है। उसे नए-नए ब्‍वॉयफ्रेंड रखने का शौक है। पत्‍नी के कितने भी प्रेमी हो उसे फर्क नहीं पड़ता।

Share This News :