स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय
हर कोई आज तेज दिमाग और अच्छी स्मरण शक्ति चाहता है। इसके लिए मेडिटेशन और एक्सरसाइज जैसे तरीके आजमाए जाते हैं। तेज बुद्धि न सिर्फ प्रतिष्ठा बढ़ाती है, बल्कि सफलताएं भी दिलाती है। दिमाग को तेज करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं।ऐसी विधियां और नियम है, जिसके जरिए याद रखने की शक्ति (समरण शक्ति) को बढ़ाया जा सकता है। एक ऐसा ही तरीका वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज ने भी बताया है।
क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, दिमाग को तेज करने का सबसे कारगर उपाय ब्रह्मचर्य का पालन करना है। केवल ब्रह्मचर्य में ही इतना सामर्थ्य है जिससे स्मरण शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। महाराज का कहना है कि ब्रह्मचर्य के अलावा पूर्व के तप से के असर से भी स्मरण शक्ति बढ़ सकती है.
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि यदि आप ब्रह्मचर्य का नाश करेंगे तो, आपकी स्मरण शक्ति नहीं रहेगा। इसके लिए खानपान सही रहना चाहिए, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और सात्विक भाव होना चाहिए। इससे आपी स्मृति तेज हो जाएगी।
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि यदि कोई ब्रह्मचर्य नष्ट करता है, तो उसकी स्मरण शक्ति नष्ट होने के साथ उत्साह और शरीर शक्ति भी नष्ट हो जाती है। किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है और मन अस्थिर हो जाता है। उन्होंने कहा कि मन काे संयमित रखना चाहिए। इसके राेज व्यायाम करें और दौड़ना चाहिए।