Homeखेल ,
टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी भारतीय टीम, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगले साल जून में इंग्लैंड जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज  इसका शेड्यूल जारी किया। पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा।

खेली जाएगी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जून से अगस्त तक चलेगी। 20 जून से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट, एजबेस्टन में 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट, लॉर्ड्स में 10 जुलाई से तीसरा टेस्ट, 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट और 31 जुलाई से द ओवल मैदान पर पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट मैचों का शेड्यूल
मैच तारीख शेड्यूल
पहला टेस्ट 20 से 24 जून हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट 2 से 6 जुलाई एजबेस्टन
तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट 23 से 27 जुलाई ओल्ड ट्रैफर्ड
पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त ओवल
2007 में जीती थी आखिरी सीरीज
भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2007 में जीती थी। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। नॉर्टिंघम में खेले गए दूसरा मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीता था। सीरीज का पहला और आखिरी मैच ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2021-22 में इंग्लैंड का दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच खेली गई सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

Share This News :