1 मैच में खत्म हुआ 3 भारतीय खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर
कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका करियर लंबा नहीं चल पाया। वह एक इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद कभी नजर नहीं आए। आज हम आपको ऐसे ही तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सिर्फ एक वनडे मैच खेलने का चांस मिला।
फैज फजल
फैज फजल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9184 रन बनाए है। इस वजह से उन्हें भारत की वनडे टीम में सिलेक्ट किया गया। फजल को जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र मैच 15 जून 2016 को खेलने को मिला। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 55 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद दोबारा मौका नहीं मिला। फैज फजल ने 12 आईपीएल मैच खेले हैं।
परवेज रसूल
परवेज रसूल ने 15 जून 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। उनका पहला मैच ही उनके लिए आखिरी साबित हो गया। मुकाबले में रसूल ने 60 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वह आईपीएल में 12 मैच खेले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्स रह चुके हैं।
पंकज सिंह

पंकज सिंह ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 5 जून 2010 को डेब्यू किया था। मैच में 7 ओवर में 45 रन दिए थे। एक भी विकेट नहीं मिला था। इसके बाद पंकज को वनडे में मौका नहीं मिला।