Homeअपना शहर ,
निगमायुक्त 28 अगस्त के बाद निगम में करेंगे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

ग्वालियर । नवागत निगमायुक्त अमन वैष्णव ने निगम प्रशासन की कार्यशैली को देखा ओर परख लिया है और उन्होंने प्रशासनिक सर्जरी करने के लिए काफी होम बर्क कर लिया है। बस 28 अगस्त को रीजनल इंडस्ट्रीज इंक्लेव के बाद वह कभी भी बड़े स्तर पर अधिकारियों के विभागों में फेर बदल के साथ तेली का काम तमोली से कराने की चली आ रही परंपरा के जाल को भी तोड़ेंगे। सूत्रों ने बताया कि सूची लगभग तैयार है। बताया गया है कि वर्षों से एक ही सीट पर बैठे अधिकारियों ओर कर्मचारियों को इधर से उधर किया जायेगा और जो अधिकारी मूल विभाग में काम न करके दूसरे विभागों में काम कर रहे हैं।उनके जाल को भी तहस , नहस किया जायेगा।

Share This News :