Homeराज्यो से ,slider news,
मुलायम ने याद दिलाए इमरजेंसी के दिन, कहा- बीजेपी से मिले हैं पार्टी तोड़ने वाले

समाजवादी पार्टी में लगातार जारी खींचतान के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आज लखनऊ में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। मुलायम ने कार्यकर्ताओं के सामने सपा के संघर्ष को भी बयां किया। आज फिर उन्होंने बिना नाम लिए रामगोपाल यादव पर तीखा हमला बोला और उन पर बीजेपी नेताओं से मिले होने का आरोप लगाया।

मुलायम ने कहा कि हम पार्टी को नहीं टूटने देंगे। हम सबने तकलीफें झेली हैं। हमने 1975 में इमरजेंसी देखी है तब पार्टी बनी है। सपा संघर्षों से बनी है। मुझे आप लोगों का एहसास है, सबने लाठी खाई है। पार्टी की एकता में कोई बाधा ना डालने पाए। मैंने पूरा वक्त पार्टी को एक करने में लगाया है।

मुलायम ने कहा कि अब मेरे पास क्या बचा है? अब मेरे पास संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता हैं और आप हैं। à¤¹à¤®à¤¨à¥‡ लगातार संघर्ष किया और उसी से सपा बनी है। मुलायम ने रामगोपाल पर निशाना साधते हुए कहा, देखिए पार्टी को तोड़ने में कौन लगा हुआ है? जो पार्टी तोड़ने में लगे हैं वो बीजेपी के नेताओं से मिलने में लगे हैं। दूसरी पार्टी के नेताओं से मिल रहे हैं, अगर उनके परिवार के लोग किसी मामले में फंसे हुए हैं तो हमसे कहा होता। हम उन्हें छुड़ाते।

साथ ही मुलायम ने कहा कि मैं और शिवपाल किसी से नहीं मिले, शिष्टाचार की मुलाकात अलग है। बाहर से दूसरे नेता आए तो हमने उनका भी स्वागत किया। चुनाव है तो स्वाभाविक है कि गठबंधन होगा तो बात भी करेंगे। शादी ब्याह होगा तो दूसरे पार्टी के नेताओं से मिलेगें। बाकी हम किसी से नहीं मिले। 1975 में जब आंदोलन हुआ था तो आपमें से कई सिर्फ दो ढाई साल के रहे होंगे। पार्टी की एकता के लिए हमने पूरा समय दिया। शिवपाल की तरह कई नेताओं ने साथ दिया है। शिवपाल सैफई में रह रहे थे जब इमरजेंसी लगी थी। हमने जो तकलीफ झेली वो इन लोगों ने झेली क्या?

मुलायम ने कहा कि अब मेरे पास क्या है? जो था सब दे दिया। अब मेरे पास आप लोग हैं। हम यहां हैं और नेता बने हैं, जो हैं हमारे हैं, वो हमारे साथ हैं। सपा के कार्यकर्ता ही हमारे पास हैं। अगर वो अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी और नया निशान मोटरसाइकिल लाना चाहते हैं तो जाएं अपनी नई पार्टी बनाएं। लेकिन पार्टी नहीं टूटेगी, ना पार्टी का निशान बदलेगा और ना ही नाम।

Share This News :