आज का राशिफल :इन 4 राशियों का बढ़िया रहेगा दिन
आज (रविवार) गणेश उत्सव का दूसरा दिन है। यह दिन भगवान गणपति को समर्पित है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 07.58 मिनट तक रहेगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का 08 सितंबर 2024 का राशिफल।
मेष राशि वालों का दिन परेशानियों में गुजरेगा। दैनिक कार्य में वाद-विवाद से दूर रहें। पैसों को लेकर दोस्तों के साथ झगड़ा हो सकता है। बिजनेस में आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ेगा। सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
वृषभ राशि
जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल दिन है। आराम और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। पार्टनर से मधुर संबंध होंगे। आर्थिक आधार मजबूत रहेगा।
मिथुन राशि
आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काबिलियत पर भरोसा रखें। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे परेशानी का हल मिलेगा। नया घर खरीदने का योग बनेगा। प्रेम संबंध के विवाह में परिणित होने के चांस है।
कर्क राशि
रोजमर्रा के कार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहेगी। नए संपर्क बनेंगे और आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा काम हाथ से फिसल सकता है।
सिंह राशि
किसी दोस्त या परिचित के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। फिल्म देखने या पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। कोई बड़ी उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। आय की स्थिति यथावत रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं।
कन्या राशि
आज का दिन अनुकूल है। काम समय पर होते जाएंगे। मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन सकती है। पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के मौके मिलेंगे।
तुला राशि
आज का दिन खुशखबरी देनेव वाला रहेगा। कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पैसा खर्चा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
व्यापार में फायदा मिलता नजर आएगा। अपनी योग्यता के बल पर कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। कई सुअवर सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन में समस्या रहेंगी। संपत्ति संबंधि मामले में विरोध झेलनी पड़ सकती है। पुरानी बातें याद कर अपना दिन खराब ना करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी से विवाद हो सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी पक्ष कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी आएगी।
मकर राशि
भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन रहा है तो अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में उलझे नहीं। प्रियतम के साथ मुलाकात होगी।
कुंभ राशि
आज के दिन शुभ सूचक होगा। कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनने के योग है। कारोबार में नई योजना पर काम शुरू न करें। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
मीन राशि
आर्थिक गतिविधियों में सुधार नजर आएगा। काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। युवाओं को प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। लेनदेन के मामलों में किसी पर विश्वास ना करें। यात्रा स्थगित रखें।