मिथुन-कर्क समेत तीन राशियों को मिलेगी सफलता
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी काम में एकाग्रता भंग होगी। यदि सूझबूझ से काम लिया तो धन कमा कमा सकेंगे ।
वृषभ राशि
थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। मन बैचेन रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। निवेश का जोखिम उठाना ठीक नहीं रहेगा।
मिथुन राशि
पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का दिन है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। पैसा बचाने का ख्याल पूरा हो सकता है।
कर्क राशि
किसी नए काम की नींव रख सकते हैं, जिसमें निश्चित सफलता मिलेगी। कोई पुराना उधार दिया धन वापस मिल सकता है।
सिंह राशि
नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी और अत्यधिक कार्यभार रहेगा। किसी भी प्रकार की यात्रा करना पैसे और समय का नुकसान है।
कन्या राशि
विवादित मामला सुझलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाहन को लेकर खर्चा सामने आ सकता है।
तुला राशि
मनोनुकूल काम में समय व्यतीत होगा। किसी बड़े काम में योगदान कर सकते हैं। आर्थिक तौर से लाभ होता दिखाई देगा।
वृश्चिक राशि
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। टारगेट को हासिल करने का उत्तम दिन है। आर्थिक स्थित बेहतर होगी।
धनु राशि
नई गतिविधियां शुरू करने का उचित दिन है। संपर्क सूत्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते से संबंधित बातचीत शुर होगी।
मकर राशि
सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट जातक से मुलाकात होगी।
कुंभ राशि
प्रियतम के साथ आगामी समय को लेकर प्लानिंग बना सकते हैं। घर के लिए सजावट का सामान खरीद सकते हैं।
मीन राशि
व्यक्तिगत संबंधी चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों के ऊपर छाप छोड़ेगा।