Homeअपना शहर ,
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सिविल हॉस्पिटल हजीरा में पेयजल टैंकर एवं कचरा संग्रहण वाहन का किया शुभारंभ

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और जरूरतमंदों तक योजनाओं की आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। इसी भाव के साथ उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंत्री श्री तोमर ने सोमवार को सिविल अस्पताल हजीरा में पेयजल टैंकर और कचरा संग्रहण वाहन का शुभारंभ किया। सिविल हॉस्पिटल को एक शव वाहिका भी उन्होंने सौंपी।          

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनीता गुड्डू रत्नाकर सहित सर्वश्री अशोक शर्मा, ओम प्रकाश शेखावत, योगेन्द्र सिंह तोमर, दारा सिंह सेंगर, बृजमोहन शर्मा, वेद प्रकाश शिवहरे, अशोक चौधरी एवं पूर्व पार्षद श्री प्रदीप रत्नाकर सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This News :