दतिया किले को दीवार गिरी, पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जताया दुख, सीएम से की चर्चा
ग्वालियर (विनय शर्मा) : पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया किले की दीवार डह जाने पर दुख जताते हुए कहा कि "दतिया में किले की दीवार गिरने की दुःखद घटना से अत्यधिक पीड़ा में हूं, घटना में पीड़ित मेरे सभी परिवार जनों को ईश्वर धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करें, मैं अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूं, घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका हूं, शीघ्र ही आप लोगों के बीच पहुंच रहा हूं"
दतिया में हुए हादसे की सारी घटना को नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टेलीफोन के माध्यम से अवगत कराया व मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घायलों के बेहतर इलाज और पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया है, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों से भी प्राप्त कर ली गई है,और समुचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं।