Home > खेल ,
ट्रैविस हेड ने बल्ले से फिर मचाया आतंक, इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 28 रन से हराया। मुकाबले के हीरो ट्रेविस हेड (59 रन) रहे। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। तूफानी बल्लेबाज ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था।
उन्होंने सैम करन के एक ओवर में 30 रन ठोके। ट्रेविस हेड के शानदार बल्लेबाजी के दम पर कंगारू ने इंग्लैंड को 180 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 19.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। सीन एबॉट ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके।
ट्रेविस और मैथ्यू ने दी तेज शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। हेड ने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। 5.6 ओवर में साकिब महमूद ने उन्हें जॉर्डन कॉक्स के हाथों कैच आउट कराया।