Homeअपना शहर ,
पुलिसकर्मियों का लव ट्राएंगल, महिला आरक्षक ने एसआई को ऐसे रास्ते से हटाया

अपराधियों को पड़कर जेल भेजने वाला पुलिस का अधिकारी ही अगर अपराध का शिकार हो जाए तो हैरानी लाजमी है। यह तब और बढ़ जाती है जब वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी खुद पुलिसकर्मी हो। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें पुलिसकर्मियों के लव ट्रायंगल की एक स्टोरी का अंत एक एसआई की मौत के बाद हुआ। जिस तरह से एसआई को मौत के घाट उतारा गया, उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी बीते गुरुवार को सामने आया है। इससे पहले पुलिस ने एसआई की हत्या करने वाली पुलिस आरक्षक और उसे प्रेमी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया थ। पुलिस उनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर ब्यावरा देवास हाईवे पर अपनी बाइक से ब्यावरा देहात थाने की ओर जा रहे राजगढ़ पुलिस लाइन में पदस्थ एसआई दीपांकर गौतम को पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। यह कार पचोर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी की थी। हादसे के बाद कार चालक कुछ दूर तक एसआई को घसीटते हुए ले गई। मौके पर मौजूद लोगों को यह घटना एक हादसा लगी। उन्होंने हादसे में घायल एसआई को ब्यावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। एसआई की मौत के बाद वारदात से परदा उठना शुरू हुआ। इस दौरान सामने आया कि यह हादसा नहीं हत्या थी। जिसका कारण लव ट्रायंगल था। इसी कारण से एसआई दीपांकर गौतम को मौत के घाट उतारा गया था। हादसे की कहानी ज्यादा देर तक नहीं छिप सकी। बुधवार की अल एसआई की हत्या की बात सामने आई तो यह मामला सुर्खियां बन गया। लोग भी इसे लेकर चर्चा करने लगे।

पुलिस ने इस मामले में पचोर थाने में पदस्थ और मूल रूप से धार जिले की महिला आरक्षक पल्लवी और उसके प्रेमी करण को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और वे पचोर में ही लिवइन में रह रहे थे। माहिला आरक्षक पल्लवी की कार से एसआई दीपांकर को टक्कर मारी गई। इस कार को उसका प्रेमी करण ही चलाता था।

जब प्रेमी ने प्रेमिका पर चलाई थी गोली
जानकारी के अनुसार एसआई की हत्या के बाद पल्लवी और करण की हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। बताया जा रहा है कि करण और पल्लवी कई साल से एक दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। आज से करीब चार साल पहले 2020 में पल्लवी की शादी कही और तय हो गई। इससे गुस्साए उसके प्रेमी करण ने पल्लवी पर गोली चला थी और खुद को मार ली थी, लेकिन दोनों की जान बच गई थी। हालांकि, इस मामले में करण को जेल जाना पड़ा था। कुछ समय जेल में रहने के बाद करण बाहर आ गया। इसके बाद पल्लवी और करण में कुछ समय के लिए दूरी रही, लेकिन बाद में दोनों एक हो गए और पचोर में ही रहने लगे।

एसआई दीपांकर की हुई एंट्री
इसी बीच एसआई दीपांकर गौतम की एंट्री होती है और पल्लवी से उसकी दोस्त हो जाती है। दोनों फोन पर आपस में बातें करते हैं। इसकी जानकारी पल्लवी के प्रेमी करण को लगी तो वह भड़क गया। दीपांकर के कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। इसी बीच 10 सितंबर को पल्लवी ने एसआई दीपांकर को मिलने के लिए ब्यावरा के फुंदा मार्केट में बुलाया। दीपांकर वहां पहुंचा तो उसे करण भी मिला, इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर चले झगड़े के बाद दीपांकर ने अपनी बाइक उठाई और देहात थाने की ओर जाने लगा। इस दौरान उसके पीछे आ रहे करण और आरक्षक पल्ली की कार ने उसे टक्कर मार दी और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। यह कार करण चला रहा था और पल्लवी उसमें बैठी हुई थी। वारदात में एसआई दीपांकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, इलाज के लिए भोपाल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो जाती है।

टक्कर मारने के बाद थाने पहुंचे
एसआई को टक्कर मारनके बाद महिला आरक्षक पल्लवी और उसका प्रेमी करण ठाकुर सीधे ब्यावरा देहात थाने पहुंचते हैं और एसआई दीपांकर को टक्कर मारने की बात कहकर सरेंडर कर देते हैं। बुधवार को दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया जाता है। अगले दिन गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस उन्हें दो दिन की रिमांड लेती है। गुरुवार को इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आता है, जिसमें पल्लवी और करण की तेज रफ्तार कार बाइक सवार एसआई दीपांकर गौतम को रौंदते हुए नजर आ रहे हैं।

जांच के अनुसार कार्रवाई होगी
मामले की जानकारी लेने के लिए गुरुवार देर शाम भोपाल देहात रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी भी ब्यावरा पहुंचे थे। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जएगी।

Share This News :