पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा कहा जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। शाम के वक्त पार्टनर के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। अपनों का पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का खासतौर पर ध्यान रखना होगा। परिवारिक गिले-शिकवे बढ़ सकते हैं। पैसों से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। साझेदारी के व्यापार में गतिविधियां सामान्य रहेंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन उत्तम रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी यात्रा पर प्रियतम के साथ जा सकते हैं। व्यापार में धोखा होने की आशंका है। ऑफिस में राजनीतिक माहौल रहेगा।
कर्क राशि किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन गाड़ी चलाने में सावधानी रखें। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई नजदीकी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। चिड़चिड़ापन हावी रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा सफलता आज मिल सकती है। व्यापार में गतिविधियां सामान्य रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े जातकों को टारगेट पूरा करने से सम्मान मिल सकता है। परिवार में प्रेम भाव बना रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। घर में गेस्ट आ सकते हैं। संपर्क और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। गाड़ी को लेकर खर्चा सामने आएगा। किसी अपने को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
तुला
व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। मन अशांत रहेगा और किसी षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में अप्रिय घटना घटने की आशंका है। कोई खास कार्य आज स्थगित ही रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। इसलिए खान-पान पर संयम रखें। बिजनेस में आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना आपके हित में नहीं होगा। वाद विवाद की स्थिति से बचें।
धनु राशि
नई गतिविधियां शुरू करने का अच्छा दिन है। दोस्तों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते की बात शुरू हो सकती है। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क ना लें। लव रिलेशन में गलतफहमी के कारण दूरी आ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कारोबारी मामलों में दिक्कतें बनी रहेंगी। नौकरी पाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पैसों को लेकर मित्र से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी काम में व्यवधान आ सकता है। व्यापार में भी परेशानियां रहेंगी।