Homeअपना शहर ,
BSNL ने कर दी सबकी हवा टाइट, लाया 82 दिनों का सबसे सस्ता प्लान

 BSNL 485 Rs Plan: बीएसएनएल लगातार दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर दे रहा है। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान काफी सस्ते हैं। वहीं, सरकारी कंपनी अपनी 4जी और 5जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है।अगर आप बीएसएनएल सिम खरीदने की सोच रहे हैं या आप पहले से ही ग्राहक हैं, तो आज हम आपको सरकारी कंपनी के किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 82 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है।

बीएसएनएल का 485 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान 82 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते है। इसके अलावा प्लान में मुफ्त नेशनल रोमिंग और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स शामिल हैं।

बीएसएनएल 4जी सिम कैसे एक्टिव करें?
स्टेप 1- सबसे अपने अपने स्मार्टफोन में बीएसएनएल की सिम को लगाए।
स्टेप 2- अब मोबाइल को रिस्टार्ट करें और नेटवर्क सिग्नल का इंतजार करें।
स्टेप 3- नेटवर्क का सिग्नल दिखने पर स्मार्टफोन पर ऐप को ओपन करना है।
स्टेप 4- फिर 1507 नंबर डायल कर आइडेंटिफिकेशन वेरिफाई करना है।
स्टेप 5- वेरिफिकेशन हो जाने के बाद बीएसएनएल की सिम एक्टिवेट हो जाएगी।
स्टेप 6- इंटरनेट सेटिंग का मैसेज आएगा, जिसे सेव कर 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे।

 

Share This News :