पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। अपनो का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आपका पूर्ण होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर ख्याल रखें। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा। नया काम आरंभ ना करें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अध्यात्म से भरे रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए काम सरलता से पूरे होंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नए लव रिलेशन की शुरुआत होगी।
कर्क राशि
सपने को साकार करने के लिए उपयुक्त दिन है। किसी खास समारोह में जाने का निमंत्रण प्राप्त होगा। आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें। इस समय काममें ठोस निर्णय लेने की जरूरत है।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों का अनुकूल रहेगा। जॉब की तलाश में हैं तो सफलता मिलेगी। कोई नया ऑफर मिल सकता है। मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। नकारात्मक प्रवत्ति के लोग मुश्किल पैदा कर सकते हैं।
कन्या राशि
घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। रुका हुआ निजी काम पूरा होने की संभावना है। कोई व्यक्ति आपकी उदारता का फायदा उठा सकता है, सावधान रहें। कार्यस्थल में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के साथ व्यर्थ के विवाद में पड़ सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। दूसरों की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य रूक सकते हैं। किसी भी तरह से लेनदेन से आज दूर रहें। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा।
वृश्चिक राशि
प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आज हासिल होंगे। योजनाओं को फलीभूत करने का उचित दिन है। मनमुटाव की स्थिति बने तो संयम बनाकर रखें। कुछ ऐसे खर्च आएंगे कि बजट बिगड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। घर और काम के बीच तालमेल बनाने में दिक्कत होगी। किसी के साथ बहस में ना पड़े। बिजनेस में पिछले कुछ समय से चल रही अड़चने दूर होंगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। किसी अपने के खोने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार के सदस्य आपके विरोध में आ सकते हैं।
कुंभ राशि
किसी काम के प्रति की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने स्वभाव में सौम्यता बनाकर रखना जरूरी है। नौकरीपेशा जातकों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशि
किसी विशेष काम को लेकर बनाई गई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। पैतृत संबंधी यदि मामला चल रहा है तो सावधानी में फैसला लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं।