Homeअपना शहर ,
मंत्री ने पैर छूकर मांगी माफी -जाने क्या हुआ

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में आने वाले विनय नगर सेक्टर एक में प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को महिला की नाराजगी का सामना करना पड़ा। कालोनी सहित घरों में पानी घुस जाने के कारण महिला ने निरीक्षण करने निकले मंत्री से कहा कि हमारी कालोनी से रुष्ट क्यों हो, हमें यह जवाब चाहिए और कोई जवाब नहीं चाहिए। मंत्री ने बोलने का प्रयास किया लेकिन महिला ने नहीं सुनी और घर के अंदर भरे पानी के हाल दिखाए।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने महिला के पैर छूकर उससे माफी मांगी। साथ ही मंत्री तोमर ने महिला से कहा की आपने मुझे चुना है, आपकी परेशानी का हल भी मैं ही करूंगा। ऊर्जा मंत्री रात में शिविरों में रूके। ऊर्जा मंत्री नरसिंह नगर, चार शहर का नाका, इंद्रानगर, पीएचई कालोनी और शीलनगर पहुंचे।

यहां जिन घरों के आसपास अधिक जलभराव था उन लोगों को शासकीय भवनों में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचाने के निर्देश अफसरों को दिए। इसके बाद शर्मा फार्म हाउस, प्रसाद नगर, रानी पुरा, मछली मंडी, श्रीकृष्ण नगर, आनंद नगर, विनय नगर सेक्टर तीन, सदाशिव नगर, मेवाती मोहल्ला, बारहबीघा कालोनी, घासमंडी, कोटेश्वर कालोनी, शिंदे की छावनी, पीएम आवासीय परिसर व मल्लगढ़ा भी पहुंचे।

जलजमाव के निदान के लिए मांगे 48.89 करोड़ कलेक्टर को लिखा पत्र
शहर के 21 वार्डों के 39 स्थानों पर होने वाले अत्यधिक जलजमाव के स्थायी निदान के लिए नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान के माध्यम से शासन को पत्र लिखकर 48.89 करोड़ की राशि उपलब्ध कराने की मांग की।

शासन को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि चारों विधानसभा क्षेत्रों के 21 वार्डों के 39 स्थानों में जलजमाव स्थल चिह्नित किए गए हैं। इस समस्या के निदान के लिए एसडीआरएफ मद अंतर्गत नाला निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए 48.89 करोड़ रुपये की राशि आपदा प्रबंधन से उपलब्ध कराई जाना आवश्यक है।

Share This News :