Homeअपना शहर ,
क्या सच होने जा रही है नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी?

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। नास्त्रेदमस की तमाम भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां  की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2024 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस की साल 2024 की एक भविष्यवाणी के सच होने का अंदेशा जताया जा रहा है। अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो पूरी दुनिया में भयानक तबाही मचेगी।

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ने युद्ध से लेकर खगोलीय घटनाओं और अर्थव्यवस्था को लेकर भविष्यवाणी की हुई है। नास्त्रेदमस ने अपने जीवन काल में हजारों भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस ने दावा किया था साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा था कि दूसरे विश्व युद्ध के 79 साल एक नया विश्व युद्ध होगा। अब सवाल है कि क्या नास्त्रेदमस की तीसरे विश्व युद्ध की तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी सच होने जा रही है?रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय युद्ध चल रहा है। इधर इस्राइल का हमास और लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला के साथ युद्ध चल रहा है। रूस ने साफ-साफ कहा है कि अगर नाटो यूक्रेन के समर्थन में उसके शहरों पर हमला करता है, तो परमाणु युद्ध को टाला नहीं जा सकता। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर नाटो ने सीधा हमला किया तो जंग रूस और नाटो के बीच होगी। इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में तनाव बढ़ चुका है। ईरान शांत बैठा है, लेकिन वह अपने समर्थन वाले हमास और हिजबुल्लाह जैसे आतंकी सूमहों से इस्राइल पर ताकतवर हमला करवा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच भी तनाव चरम पर है जिसने मध्य पूर्व में शांति को खतरे में डाल दिया है। अब इस बीच इस्राइल ने लेबनान में मंगलवार को हिजबुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर में विस्फोट कराया। इसके एक दिन बाद वॉकी-टॉकी में धमाके हुए। इन हमलों में 37 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 5000 से ज्यादा लोग घायल हो गए। लेबनान के सशस्त्र समूह हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह ने सीरियल धमाकों के बाद इस्राइल को धमकी देते हुए कहा कि इसे जंग का ऐलान समझा जाए। इधर उत्तर कोरिया लगातार अपनी मिसाइलों की ताकत बढ़ाता जा रहा है और उनके परीक्षण कर रहा है। चीन और रूस का उत्तर कोरिया को समर्थन है। यूक्रेन के खिलाफ रूस के साथ खड़ा है। उसका कहना है कि अगर जरूरत होगी, तो रूस के साथ खड़ा होगा। अक्सर तानाशाह किम जोंग उन की तरफ से अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलों की धमकी दी जाती है। ईधर चीन ताइवान पर घुसपैठ की तैयारी में लगा हुआ है।



Share This News :