Homeवायरल न्यूज़,
इन राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी पक्ष में नजर आएंगे। हर कार्य सहयजा से पूरा होंगे। व्यापार में लाभ होगा और मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक कुछ बातों को लेकर तनाव में रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। विरोध वर्गों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट नजर आएगी। कोई काम हाथ से छूट सकता है।


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे। नए काम की नींव भी रख सकते हैं, जिसमें भाई-बहन की मदद मिल सकती है। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। जल्दबाजी से बचें अन्यथा बुरी तरह फंस सकते हैं।

कर्क राशि

परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। घर में बड़े बुजुर्गों का स्नेह बना रहेगा। पुरानी बातों को लेकर तनाव ना लें। आर्थिक मामलों में चिंता की स्थिति रहेगी। कारोबार में कोई ऑर्डर हाथ से निकल सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कोई बाधित काम भी पूरा हो सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का दिन अनुकूल है। सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई विशेष फैसला आपकी जिंदगी में परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति से दिन आपके लिए सुखद रहेगा। नौकरी में बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना होगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में गुस्से पर काबू रखें। निवेश करने से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल कर लें।

धनु राशि

आज निकट संबंधियों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। कुछ ऐसे खर्च रहेंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। कोई नकारात्मक बातें याद रखने से कार्य क्षमता प्रभावित होगी।

मकर राशि

कोई खास काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ा समझौता भी हो सकता है। किसी विवाद में न्यायालय पक्ष में जीत होगी।

कुंभ  राशि

आपका अधूरा कार्य पूरा होने से मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कोई व्यक्तिगत मामला सुलझ सकता है। अपनी गतिविधियों को किसी के सामने जाहिर ना करें। नौकरीपेशा जातक बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उसकी योजना बना लें। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान कम होगा। कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।

Share This News :