Homeखेल ,
चेन्नई टेस्ट में आज फैसले का दिन

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच का रविवार को चौथा दिन है। बांग्लादेश को अभी भी 357 रनों की दरकार है, जबकि उसके चार विकेट गिर चुके हैं। बता दें, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।

भारत की पहली पारी 376 रन पर खत्म हुई थी, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 149 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।

इस तरह बांग्लादेश को 515 रन का टारगेट मिला। शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 158 रन बना लिए थे।

शुभमन गिल और ऋषभ पंत जमाए शतक
दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारियां खेलीं। गिल ने जहां 176 गेंद पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत ने 128 गेंदों में 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए।

Share This News :