Homeअपना शहर ,
मंहगाई की मार : सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान

श्राद्ध पक्ष के साथ सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचने लगे हैं। खेरची दुकानों पर हरा धनिया 400 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल सिर्फ इतनी नहीं है। अन्य हरी सब्जियां भी 80 से 100 रुपये किलो के दाम पर बिकने लगी हैं। दरअसल, थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक बहुत कमजोर हो गई है।

 20 दिन बाद सुधर सकते हैं हालात
कारोबारियों के अनुसार स्थिति सुधरने और लोकल माल की आवक फिर होने में कम से कम 20 दिन का समय लगेगा। फिलहाल बाजार में धनिया, पत्तागोभी, ग्वार फली, करेला, बालोर, तुरई, मैथी बाहर से आ रही है।

Share This News :