Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र की उपस्थित में आनदं उत्सव आज

दतिया। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लोगों की जिंदगी में खुशहाली और उमंग व आनंद लाने के लिए पृथक से आनंद विभाग का गठन किया है। विभाग द्वारा मंकर संक्रांति के अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश में आनंद उत्सव समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बडी एलईडी के माध्यम से नागरिकों को संबोधित करेंगे। 
दतिया नगर में यह समारोह स्थानीय हाईस्कूल क्रमांक 1 सिविल लाईन में होगा जिसमें प्रदेष शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से होगा जिसमें गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पतंग बाजी का आयोजन होगा।

Share This News :