न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का एलान
न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। इसमें रोहित शर्मा को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज को आगामी सीरीज के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बुमराह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बांग्लादेश के खिलाफ 11 टेस्ट विकेट चटकाकर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले बुमराह को बीसीसीआई ने इनाम दिया है। उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। तेज गेंदबाज ने टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में हमवतन रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा था। दोनों बांग्लादेश के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
व, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख समय जगह
पहला टेस्ट 16-20 अक्तूबर सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु
दूसरा टेस्ट 24-28 अक्तूबर सुबह 9:30 बजे पुणे
तीसरा टेस्ट 1-5 नवंबर सुबह 9:30 बजे मुंबई