Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री ने प्रदेश के केश शिल्पी स्किल सेंटर का शिलान्यास किया

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय भवन के पास केश शिल्पियों के लिए मुख्यमंत्री केश शिल्पी स्किल डेपलबमेंट एवं सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। प्रदेश में केश शिल्पियों के लिए यह पहला स्किल डेपलबमेंट केन्द्र हैं। उन्होने इस अवसर पर केश शिल्पियों एवं सेन समाज के उपस्थित जन को इस केन्द्र शिलान्यास अवसर पर शुभकामना दी। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार गरीब व कमजोर वर्गो केश शिल्पियों, कारीगरों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। सरकार द्वारा केश शिल्पियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाऐं चलाई जा रही हैं। जिसमें स्वरोजगार हेतु ऋण अनुदान, प्रशिक्षण, बच्चों का छात्रवृत्ति तथा अन्य सहायताऐं दी जाती हैं। केश शिल्पियेां के कल्याण के लिए उन्हें अपनी कला में दक्ष बनाने के लिए यह मुख्यमंत्री केश शिल्पी स्किल डेपलबमेंट सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इससे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगारी स्वयं के पैरों पर खड़ा होने में सक्षम होगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहते हैं के दतिया प्रदेश में नंबर बने। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शिलापटिटका का अनावरण कर भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति द्वारा की गई।

Share This News :