Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,
पवैया आज से ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर। प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जयभान सिंह पवैया 14 व 15 जनवरी को ग्वालियर शहर के प्रवास पर रहेंगे। पवैया इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आमजनों से भेंट करेंगे। 
पवैया 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित सभागार में कुछ अनछुए पहलू पुस्तक का विमोचन करेंगे। दोपहर 3:30 बजे ग्वालियर व्यापार मेला में पतंग महोत्सव में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपरान्ह 4:30 बजे वार्ड 31 गायत्री विहार स्थित उद्यान में नागरिकों से भेंट करेंगे। सायं 7 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित राजा हरिशचंद्र जयंती और मकर संक्रांति कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पवैया 15 जनवरी को मध्यान्ह नगर उदय अभियान के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेंगे और अपरान्ह 4 बजे विनयनगर, आनंदनगर और द्वारिकापुरी में नागरिकों से भेंट करेंगे।

Share This News :