Homeअपना शहर ,
स्टेशन पर चला अभियान, महिलाओं के बीच बैठे आठ पुरुष गिरफ्तार

झांसी स्टेशन पर रुकने वालीं ट्रेनों के महिला कोच और महिला प्रतीक्षालय में पुरुषों की मौजूदगी को उजागर किया। इसके बाद शुक्रवार को रेल प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर यहां अभियान चलाकर महिलाओं के लिए आरक्षित कोच से पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, महिला प्रतीक्षालय से पुरुषों को खदेड़ा गया।
स्टेशन पर खासकर उन महिलाओं के लिए अलग से आरक्षित प्रतीक्षलय है, जो अकेले ट्रेनों में यात्रा करती हैं। इसके अलावा ट्रेनों में भी महिलाओं के लिए अलग से कोच हैं। लेकिन कुछ पुरुष यहां जबरन घुसते हैं।  डीआरएम के निर्देश पर आरपीएफ ने शुक्रवार को स्टेशन पर अभियान चलाते हुए आठ पुरुषों को महिलाओं के लिए आरक्षित कोच से गिरफ्तार कर लिया।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आरपीएफ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच और प्रतीक्षालय में पुरुष प्रवेश न कर पाएं।

 

Share This News :