ग्वालियर : तीन साल की बच्ची का टॉफी के बहाने अपहरण, पड़ोसी की नजर पड़ी तो धर दबोचा
घटना लोहिया बाजार में देर रात की है। बताया गया कि लोहिया बाजार में पीपल वाली गली थोराट की गोठ में रहने वाले टैक्सी ऑपरेटर की तीन साल की बच्ची रात को दरवाजे पर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो बच्ची के घर के पड़ोस में स्थित दुकान पर बैठे कल्लू ने बताया कि उसने बच्ची को थोड़ी देर पहले पास में ही स्थित किराने की दुकान पर देखा था।कल्लू को सन्देह भी हुआ था तो उसने पूछताछ भी की थी। युवक बच्ची को किराना दुकान से टॉफी दिला रहा था। इस पर कल्लू ने उसे टोका तो युवक ने बच्ची को टॉफी दिलाकर घर छोड़ने की बात कही थी। उसके बाद युवक बच्ची को उसके घर की तरफ ले जाते हुए भी गया, लेकिन बाद में चकमा देकर पतली गली से बच्ची को लेकर निकल गया। जब बच्ची की तलाश शुरू हुई तो कल्लू ने युवक का हुलिया बताया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी। कल्लू को सन्देह भी हुआ था तो उसने पूछताछ भी की थी। युवक बच्ची को किराना दुकान से टॉफी दिला रहा था। इस पर कल्लू ने उसे टोका तो युवक ने बच्ची को टॉफी दिलाकर घर छोड़ने की बात कही थी। उसके बाद युवक बच्ची को उसके घर की तरफ ले जाते हुए भी गया, लेकिन बाद में चकमा देकर पतली गली से बच्ची को लेकर निकल गया। जब बच्ची की तलाश शुरू हुई तो कल्लू ने युवक का हुलिया बताया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी।