Home > अपना शहर ,
हरी सब्जियों के रेट पहुंचे 140 रुपये किलो, महंगाई की मार से किचिन हुई शर्मसार
हरी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचने लगे हैं। खुदरा बाजार यानी शहर की आम दुकानों-ठेलों पर हर तरह की हरी सब्जियां कम से कम 80 रुपये किलो और ऊपर में 120 से 140 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही हैं। महंगाई की मार से किचिन शर्मसार हो रही है और गृहणियां पैशन हैं .
लोग मान रहे थे कि दीपावली के कारण सब्जियों की महंगाई बढ़ी है। हालांकि व्यापारी कह रहे हैं कि अभी कम से कम महीनेभर महंगाई से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। थोक सब्जी मंडी में दीपावली के अवकाश के बाद शनिवार से फिर कारोबार शुरू होगा।
उपभोक्ताओं के लिए सब्जियां महंगी होने का अहम कारण इस पर वसूला जा रहा तगड़ा मुनाफा है। थोक सब्जी मंडी में अभी दो सब्जियां सबसे महंगी हैं- मटर और सूरजना फली। इन दोनों के दाम थोक मंडी में 100 रुपये किलो से पार हैं।