Homeअपना शहर ,
48 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

तारादेही पुलिस ने मंगलवार रात अवैध शराब से भरे पिकअप वाहन को पकड़ा है, जिसकी कीमत लाखों में है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी तेंदूखेड़ा पुलिस के डायल 100 वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने पिकअप वाहन को रोका और तलाशी के दौरान 48 पेटी अवैध शराब बरामद की। यह शराब 'लाल मसाला' ब्रांड की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जबलपुर से इस अवैध शराब को सागर जिले के महराजपुर ले जा रहे थे।

 
 
तारादेही थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोहदर पुल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। बरामद शराब की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये है, जबकि पिकअप वाहन की कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत 30 हजार रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पिता केसु अहिरवार, जगत पिता सुखचैन अहिरवार और अमन पिता भोला सेन शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

Share This News :