Homeअपना शहर ,
हंसना मना है : जनसुनवाई में हंसने पर Officer को नोटिस, ADM ने कहा- ये अनुशासनहीनता है

 छतरपुर | जिला पंचायत की जनसुनवाई में एक अधिकारी को हंसने पर नोटिस देने का मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर केके तिवारी नोडल अधिकारी हंस रहे थे तो एडीएम मिलिंद नागदवे ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस थमा दिया है। बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर को एडीएम द्वारा नोटिस दिया गया था।

नोटिस में कहा गया है कि 29 अक्टूबर को हुई जनसुनवाई के दौरान आप हंस रहे थे जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए आप अपनी इस अनुशासनहीनता का जवाब  दीजिए, नहीं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। अपर कलेक्टर का यह नोटिस इस समय खूब चर्चा में है, क्योंकि हंसने पर इस तरह की कार्रवाई पहली बार सामने आई है।

वहीं मामले में नोडल अधिकारी केके तिवारी का कहना है कि जनसुनवाई के दौरान हम किसी बात को लेकर पास में बैठे संबंधित व्यक्ति से चर्चा कर रहे थे। अपर कलेक्टर को लगा कि मैं हंस रहा हूं। इस पर उन्होंने नोटिस दिया था। हमने उसका जवाब भी दे दिया था। उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

 

Share This News :