प्रधान आरक्षक रिश्वत मामले में निलंबित
टीकमगढ़ जिले की अस्तोन पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक कमलेश सोनी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने सोमवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व जिले की अस्तोन चौकी में पदस्थ कमलेश सोनी का रिश्वत मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लिया था और तुरंत प्रधान आरक्षक कमलेश सोनी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच टीकमगढ़ एसडीओ की दी गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अस्तोन चौकी में पदस्थ प्रधान कमलेश सोनी का विगत दिनों 5000 की रिश्वत मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लिया था और टीआई के नाम पर 5000 की रिश्वत मांगी थी। प्रथम दृष्टया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।