Home > अपना शहर ,
ग्वालियर लूट में ‘बिहार कटियार गैंग’ का हाथ, यूपी में मिली नई लोकेशन
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में PHE ठेकेदार विनय आनंद के साथ दिनदहाड़े हुई 5 लाख की लूट की वारदात के मामले में पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को बदमाशों की लोकेशन आगरा में मिली है। पुलिस को यहां सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिनमें बदमाश आगरा में दिखाई दे रहे हैं।बता दें कि यह घटना 25 नवंबर दोपहर की है। जब ठेकेदार विनय आनंद स्टेट बैंक की इनकम टैक्स ऑफिस के सामने वाली शाखा से 5 लाख की नगदी निकाल कर बाहर खड़े हुए थे। तभी अचानक दो बाइक सवार लुटेरों ने उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और दोनों बदमाश मौका पाकर फरार हो गए।