डे-नाइट टेस्ट की पहली ही गेंद पर आउट हुआ यह खिलाडी
यशस्वी जायसवाल डे नाइट टेस्ट की पहली ही गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। स्टार्क की गेंद लेग स्टंप पर टप्पा खाकर लेग स्विंग हुई और पैड पर जाकर टकराई। उन्हें नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े राहुल से डीआरएस के लिए बात की, लेकिन राहुल ने मना कर दिया। इस तरह भारत को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। यशस्वी ने पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक बनाया था। फिलहाल शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। गिल ने ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दो चौके भी लगाए।
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।