एमपी बीजेपी जिला अध्यक्षों की तीसरी लिस्ट जारी ,ग्वालियर भी शामिल
ग्वालियर ।मध्यप्रदेश में बीजेपी जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी हुई है। 12 जिलों में और अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है।
इससे पहले 20 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। इन 20 में से 9 जिलों के अध्यक्षों को रिपीट किया गया है। पहली सूची में रविवार रात को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। वहीं, सोमवार को भाजपा ने 18 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। जिसमें भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को संगठन की कमान दी गई है। इस तरह भाजपा अब तक कुल 20 जिलों में जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर
जिले का नाम भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम
ग्वालियर से जय प्रकाश राजोरिया
भोपाल नगर रविन्द्र यती
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
नीमच वंदना खंडेलवाल
देवास राय सिंह सेंधव
अशोक नगर आलोक तिवारी
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर शशांक भूषण
मैहर कमलेश सुहाने
बुरहानपुर मनोज माने
शिवपुरी जसमंत जाटव
पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
छतरपुर चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
मऊगंज डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
हरदा राजेश वर्मा
गुना धर्मेंद्र सिकरवार
उज्जैन नगर संजय अग्रवाल
विदिशा महाराज सिंह दांगी
9 जिलों के अध्यक्ष रिपीट
सोमवार रात को जारी 18 जिलों के अध्यक्षों में 9 रिपीट किए गए हैं। रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, बुरहानपुर में मनोज माने, हरदा में राजेश वर्मा, मैहर में कमलेश सुहाने, मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा, छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम, अशोकनगर में आलोक तिवारी और गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को फिर से जिलों की कमान दी गई है।
गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
शिवपुरी में जसमंत जाटव को जिलाध्यक्ष बनाने पर समर्थकों ने जश्न मनाया।
शिवपुरी में जसमंत जाटव को जिलाध्यक्ष बनाने पर समर्थकों ने जश्न मनाया।
क्षत्रपों की पसंद को प्राथमिकता
बीजेपी जिला अध्यक्षों के चयन में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद का ध्यान रखा गया है। सीएम के गृह जिले उज्जैन शहर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया है। उज्जैन शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष सीएम डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं।
वहीं, विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद महाराज सिंह दांगी को कमान दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले पन्ना और छतरपुर में दोनों अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं।
शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जसमंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जसमंत को 2023 में विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला था।