Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
"मैं उस सागर की एक बूंद भी नहीं" दिल्ली चुनाव परिणाम पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई है। इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डबल अंडे के साथ दिल्ली में उपस्थित है। एक भी सीट कांग्रेस पार्टी की नहीं आई, और धीरे-धीरे यही स्थिति पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की होने वाली है। नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली की जनता को इसके लिए बधाई दी। बता दें कि दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को अहम जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं उस सागर की एक बूंद भी नहीं हूं। वह महासागर है, पूरे कार्यकर्ता है। पार्टी जो काम देती है वह मनसा वाचक कर्मणा करना चाहिए।