Homeराज्यो से ,slider news,
उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका,यशपाल आर्य BJP में शामिल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी और इधर, कांग्रेस को उत्तराखंड में बड़ा झटका मिला है। कांग्रेस के कद्दावर नेता यशपाल आर्य आज बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद यशपाल ने कहा, बहुत भारी मन से 41 साल बाद कांग्रेस छोड़ रहा हूं।

खबरें आ रही थी कि वे कांग्रेस से नाराज चल रहे थे और दिल्ली की ओर रुख कर चुके थे। वे कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष भी रह चुके हैं और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। आर्य उत्तराखंड के बड़े दलित नेता हैं। यशपाल के बाजपुर और बेटे संजीव के नैनीताल से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो रही हैं।

आर्य ने कहा, वे बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो बोलेगी वहीं करेंगे।

Share This News :