Home > राज्यो से ,
नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति, प्रयागराज जाने के लिए उमड़ी भारी भीड़, कुछ महिलाएं बेहोश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार 4 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। दिल्ली पुलिस सूत्र का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति से 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।