Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
15 IPS के ट्रांसफर: लोकायुक्त संगठन के डीजी जयदीप प्रसाद को हटाया, साई मनोहर को इंटेलीजेंस की कमान

मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर छापा मारने वाले लोकायुक्त संगठन के डीजी जयदीप प्रसाद का ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, मऊगंज एएसआई की हत्या के मामले में कलेक्टर और एसपी के बाद अब रीवा जोन के डीआईजी और प्रभारी आईजी साकेत पांडे को भी हटा दिया गया है। तेज तर्रार अफसर माने जाने वाले गौरव राजपूत को आईजी बनाकर रीवा भेजा गया है। भोपाल-इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में सीएसपी, एएसपी और एसपी रहे फिल्ड के अनुभवी राजेश सिंह चंदेल को रीवा का डीआईजी बनाया गया है। 

मध्य प्रदेश सरकार के 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है। इनमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG) और उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर छापा मारने वाले लोकायुक्त संगठन के डीजी का ट्रांसफर कर दिया गया है। आईपीएस जयदीप प्रसाद प्रभारी महानिदेशक/अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, लोकायुक्त संगठन से हटाकर SCRB, भोपाल में पदस्थ किया गया है। आईपीएस योगेश देशमुख को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता से लोकायुक्त संगठन, भोपाल में नियुक्त किया गया है। बता दें सौरभ शर्मा के घर और ठिकाने पर ईडी की टीम को लीड करने वाले ज्वाइंट डायरेक्टर को भी एक माह पूर्व हटा दिया गया था। 

Share This News :