Home > अपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
स्वच्छता, प्रदूषण और नशा मुक्ति के लिए 12 अप्रैल को सुन्दरकाण्ड पाठ होगा
ग्वालियर । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर ग्वालियर शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, नशा मुक्त बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए आरंभ हुई संगीतमय रामधुन के तीन माह पूर्ण होने पर जन कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा आगामी 12 अप्रैल शनिवार को शाम 5 बजे से वार्ड क्रमांक 5 स्थित समर्थ स्कूल सी- ब्लॉक आनन्द नगर वहोड़पुर ग्वालियर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया है। इस आयोजन में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जन कल्याण समिति ग्वालियर ने अपील की है।