Home > अपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने माधव प्लाजा के हितग्राहियों की ब्याज माफी का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया

ग्वालियर (विनय शर्मा) : ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर माधव प्लाजा के हितग्राहियों को राहत देने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर हितग्राहियों के प्रीमियम पर लगाए गए ब्याज को कैबिनेट बैठक में माफ करने का आग्रह किया।

इससे पहले सुधीर गुप्ता ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ब्याज माफी से हितग्राहियों को आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही इस पहल से ग्वालियर विकास प्राधिकरण को लगभग 70 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो सकेगी, जिसका उपयोग प्राधिकरण की नई विकास योजनाओं को क्रियान्वित करने में किया जा सकेगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :